पचास लाख के मादक पदार्थों का नष्टीकरण
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पचास लाख के मादक पदार्थों का नष्टीकरण। कमिश्ररेट पुलिस ने राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार गुरुवार को 50 लाख के मादक पदार्थों का निस्तारण कर उनका नष्टीकरण किया।
नशा सप्लाई को आया युवक पकड़ा 96.6 ग्राम एमडी ड्रग बरामद
पुलिस आयुक्तालय जोधपुर के अनुसार 34 किलो अवैध डोडा पोस्त और 9 किलोग्राम अफीम का निस्तारण किया गया। मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपए है। मादक पदार्थ 13 प्रकरणों में जब्त किया गया था। कार्रवाई पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार की गई।
