नशा सप्लाई को आया युवक पकड़ा 96.6 ग्राम एमडी ड्रग बरामद
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नशा सप्लाई को आया युवक पकड़ा 96.6 ग्राम एमडी ड्रग बरामद। कमिश्नरेट की जिला स्पेशल टीम और बासनी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सांगरिया पुल के पास में एक युवक को 96.6 ग्राम एमडी ड्रग के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी एमडी ड्रग की सप्लाई के लिए आया था, उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
संस्कार भारती जोधपुर महानगर करेगा कला गुरुओं सम्मान
डीएसटी वेस्ट प्रभारी एएसआई महादेव प्रसाद को मुखबिरी सूचना मिली कि सांगरिया पुल के पास में एक युवक एमडी ड्रग की सप्लाई के लिए आ रहा है। इस पर बासनी पुलिस थानाधिकारी नितिन दवे के साथ में युवक को पकडऩे के लिए घेराबंदी की गई।
युवक को पकड़े जाने पर पास में 96.6 ग्राम एमडी ड्रग बरामद हुई। आरोपी पीपरली लूणी निवासी विकास पुत्र छोगाराम को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। उससे अब एमडी खरीद फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है।
Related posts:

भावी में पुनर्मतदान शांतिपूर्ण संपन्न 76.44 प्रतिशत वोटिंग

सेना में रहते हुए तीन युद्ध में भाग लिया था रणजीत सिंह थापा ने

भावी के पुनर्मतदान में दोपहर 3 बजे तक 61.04 प्रतिशत वोटिंग

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

