Doordrishti News Logo

संस्कार भारती जोधपुर महानगर करेगा कला गुरुओं सम्मान

कला एवं संस्कृति के 10 साधकों का होगा सम्मान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),संस्कार भारती जोधपुर महानगर करेगा कला गुरुओं सम्मान। संस्कार भारती जोधपुर महानगर की ओर से कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में दीर्घकालीन साधना एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले कला साधकों के सम्मान हेतु कला गुरु सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में विभिन्न कला विधाओं के 10 कला गुरुओं का सम्मान किया जाएगा।

व्यावहारिक दृष्टिकोण से किया जाना चाहिए संहिताओं का अध्ययन: खांडल

संस्था का उद्देश्य
संस्कार भारती जोधपुर महानगर के अध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार डऊकिया एवं महामंत्री राहुल बोड़ा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य कला साधना को सम्मान देने के साथ-साथ नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत और कला परंपराओं से जोड़ना है।

सम्मानित होने वाले कला गुरु
मंचीय कला:
-रमेश बोहरा- रंगमंच
-मंजूषा सक्सेना-नृत्य
-बीएम व्यास-रंगकर्म
-कर्नल सुरेश श्रीमाली- गायन

साहित्य
-चांदकौर जोशी-साहित्य सृजन

दृश्यकला एवं शिल्पकला
-रतन सिंह राजपुरोहित-चित्रकला
-जवानमल जोशी- चित्रकला
-ज्योति स्वरूप शर्मा-धातु शिल्पकला: सोने-चाँदी पर पारंपरिक नक्काशी

लोक कला
-रमेश चंद्र शर्मा-लोक कला संरक्षण
-कमलेश दवे-लोक कला प्रचार-प्रसार

अध्यक्ष एवं महामंत्री का कथन
डॉ.श्रवण कुमार डऊकिया ने कहा कि कला गुरु हमारी सांस्कृतिक परंपराओं के संवाहक हैं। इनका सम्मान वास्तव में हमारी कला और संस्कृति का सम्मान है।

राहुल बोड़ा ने कहा कि इन कला साधकों ने जीवन कला को समर्पित कर समाज की सांस्कृतिक चेतना समृद्ध की है। इनकी साधना युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

कार्यक्रम विवरण
तिथि: रविवार 16 अगस्त 2026
समय: दोपहर 2 बजे
स्थान: जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय,ओल्ड कैंपस,थिएटर सेल

समारोह कला साधकों के प्रति समाज की कृतज्ञता व्यक्त करने और भारतीय कला परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन का एक सार्थक प्रयास है।