डाक विभाग में टीडीएस जागरूकता सेमिनार का आयोजन

समय पर कटौती,सही जमा और रिटर्न दाखिल करने पर दिया गया जोर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डाक विभाग में टीडीएस जागरूकता सेमिनार का आयोजन। आयकर विभाग (टीडीएस-2) द्वारा जोधपुर स्थित पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय में टीडीएस- Tax Deducted at Source जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार अपर आयकर आयुक्त निधि नायर तथा निदेशक डाक सेवा कर्नल सतीश कुमार सोलंकी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

PIB जयपुर द्वारा मीडिया कार्यशाला का आयोजन

उद्देश्य
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य डाक विभाग के अधिकारियों और संबंधित हितधारकों को टीडीएस के विभिन्न प्रावधानों,अनुपालन की आवश्यकताओं एवं नवीनतम प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करना था।

पावरपॉइंट के जरिए दी विस्तृत जानकारी
कार्यक्रम में आयकर निरीक्षक जाकिर हुसैन खान ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी।
-आयकर अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं
-टीडीएस कटौती व जमा करने की प्रक्रिया
-सामान्य गलतियों
-टीडीएस नियमों के उल्लंघन पर लगने वाले ब्याज व दंडात्मक प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

अनुपालन पर विशेष बल
आयकर अधिकारी नरेंद्र सांखला तथा दीपाराम धांडे ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि
1.टीडीएस की कटौती हमेशा समय पर की जाए
2.काटी गई राशि सही तरीके से सरकारी खाते में जमा हो
3.टीडीएस रिटर्न में पूरी और सही जानकारी दी जाए। उन्होंने कानून प्रवर्तन एजेंसियों की भूमिका और कर अनुपालन में विभागीय जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की।

प्रश्नोत्तर सत्र
सेमिनार के अंत में आयकर निरीक्षक सतपाल यादव के नेतृत्व में प्रश्नोत्तर एवं संवाद सत्र आयोजित किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने टीडीएस से जुड़ी व्यावहारिक शंकाएं रखीं, जिनका अधिकारियों ने मौके पर समाधान किया। इससे आयकर विभाग और डाक विभाग के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित हुआ।

आभार ज्ञापन
कार्यक्रम के समापन पर मुख्य लेखाधिकारी सुरेश चन्द्र सुथार ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों,वक्ताओं एवं प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026