महिलाओं ने निकाली कांवड़ यात्रा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिलाओं ने निकाली कांवड़ यात्रा। शहर के भीतरी क्षेत्र सिवांची गेट के पास नाथों की बगीची से नाथ समुदाय की महिलाओं ने धार्मिक आस्था के साथ कावड़ यात्रा निकाली।
युवती को शादी का झांसा देकर साल भर से दुष्कर्म,गहने हड़पने का आरोप
महिलाओं ने लाडजी के कुएं से जल भरकर अपने कंधों पर कलश धारण किए और कांवड़ यात्रा के रूप में बालेश्वर महादेव मंदिर के लिए रवाना हुईं। कांवड़ यात्रा में नाथ समुदाय की महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में नन्हे-मुन्ने बच्चे एवं बालक-बालिकाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
श्रद्धालु हर-हर भोले के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े,जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। कांवड़ यात्रा नाथों की बगीची स्थित बालेश्वर महादेव मंदिर पहुंची,जहां श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों में विशेष उत्साह नजर आया।
