युवती को शादी का झांसा देकर साल भर से दुष्कर्म,गहने हड़पने का आरोप
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवती को शादी का झांसा देकर साल भर से दुष्कर्म, गहने हड़पने का आरोप। जिला पश्चिम में एक युवती को शादी का झांसा देकर साल भर तक दुष्कर्म किए जाने का प्रकरण दर्ज हुआ है।
युवक के पास मिला सवा तीन किलो अवैध डोडा पोस्त,गिरफ्तार
पीडि़ता का आरोप है कि युवक ने उसके गहने भी हड़प कर लिए और अब शादी से नानुकर कर दिया। पीडि़ता ने प्रतापनगर थाने में इस बाबत केस दर्ज कराया है। जांच उच्चाधिकारी की तरफ से की जा रही है।
पीडि़ता ने पुलिस को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी दोस्ती युवक से हुई थी। बाद में वह उससे मिलने लगी और युवक ने शादी का झांसा देकर प्रतापनगर की एक होटल में पहली बार दुष्कर्म किया। वह साल भर से उसका दैहिक शोषण कर रहा था।
इस दौरान उसके गहनें भी हड़प कर लिए। पीडि़ता का आरोप है कि उस पर जब शादी का दबाव बनाया गया तो वह टालमटोल जवाब देने लगा। प्रतापनगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।
