मौसम बदला एक सप्ताह बाद हुई बारिश
जोधपुर में अब तक सामान्य से 13 प्रतिशत कम बारिश
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मौसम बदला एक सप्ताह बाद हुई बारिश। शहर में एक सप्ताह बाद रविवार दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली। हालांकि,जिले में अब तक सामान्य से करीब 13 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है।
अचानक भरभराकर गिरा मंदिर का हिस्सा,मलबे में दबी स्कॉर्पियो
मौसम विभाग के अनुसार,अगले 3 दिन हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 11 से 14 अगस्त तक यलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश की संभावना जताई है। इससे पहले बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार,7 अगस्त तक जोधपुर में सामान्य से 13 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 177.6 एमएम होनी चाहिए थी,जबकि इस बार केवल 164.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन के सामान्य से 8.6 फीसदी कम है।
