अचानक भरभराकर गिरा मंदिर का हिस्सा,मलबे में दबी स्कॉर्पियो
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अचानक भरभराकर गिरा मंदिर का हिस्सा,मलबे में दबी स्कॉर्पियो। रातानाडा इलाके में रविवार दोपहर अचानक एक निर्माण का हिस्सा ढहकर नाले में जा गिरा। हादसा अय्यप्पा मंदिर और पास में स्थित पेट्रोल पंप के बीच हुआ।
चोरी के दो ट्रैक्टर व ट्रॉलियां बरामद आरोपी गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि नाले के ऊपर किए गए निर्माण का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में वहां खड़ी एक स्कॉर्पियो गाड़ी मलबे के नीचे दब गई,जिसे बाद में क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार यह हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ। रातानाडा से एयरपोर्ट जाने वाले मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास नाले के ऊपर टीन शेड लगाकर निर्माण किया गया था,जो अचानक भरभराकर गिर गया। इस हादसे में पास ही स्थित एक मंदिर की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहां खड़ी एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी मलबे के साथ नाले में दब गई।
इस हादसे के बाद शहर में जर्जर इमारतों और नालों पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर कई सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में कई ऐसी इमारतें और मकान हैं जो जर्जर अवस्था में हैं और कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकते हैं।
