लेडी डॉन सुमता बिश्नोई पुलिस रिमांड पर 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लेडी डॉन सुमता बिश्नोई पुलिस रिमांड पर 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। चित्तौडग़ढ़ के व्यापारी से 2 करोड़ 45 लाख रुपए की ठगी के मामले में पकड़ी गई कुख्यात तस्कर लेडी डॉन सुमता बिश्नोई को उसके बेटों विनोद बिश्नोई और मनीष बिश्नोई के साथ कोर्ट में पेश किया गया,जहां से उन्हें 14 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
शराब के नशे में मामूली बोलचाल पर युवक की हत्या
चित्तौडग़ढ़ के निम्बाहेडा के व्यापारी पर्वत सिंह राजपुरोहित ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया था कि सुमता बिश्नोई अपनी पहचान का हवाला देती थी। पुलिस, कोर्ट सहित अन्य काम करवाने का दावा करती थी। कई नेता- अफसरों के संपर्क बताती थी।
पर्वत सिंह को सांवलियाजी मंदिर ट्रस्ट में प्रसाद का ठेका दिलाने के लिए 1 करोड़ 5 लाख और एक व्यक्ति की हाईकोर्ट से जमानत करवाने के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए ले लिए। जबकि दोनों ही काम नहीं हुए,तो रुपए वापस नहीं किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक दिन पहले कुख्यात तस्कर लेडी डॉन सुमता बिश्नोई को उसके बेटों विनोद बिश्नोई और मनीष बिश्नोई के साथ गिरफ्तार किया गया था।
सुमता बिश्नोई के खिलाफ जोधपुर के अलग-अलग थानों में 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें एनडीपीएस तस्करी और लोगों के साथ धोखाधड़ी के प्रकरण हैं। वह कई मामलों में न्यायिक अभिरक्षा में रह चुकी है। खास तौर से उसके खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी के मामले ज्यादा है।
