शराब के नशे में मामूली बोलचाल पर युवक की हत्या

  • छह घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार
  • पत्थरों से सिर पर वार कर और गला दबाकर की हत्या
  • वारदात के बाद बिहार-यूपी भागने की फिराक में थे आरोपी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शराब के नशे में मामूली बोलचाल पर युवक की हत्या। बासनी थाना क्षेत्र की श्रमिक कॉलोनी में शराब के नशे में मामूली बोलचाल को लेकर एक युवक की हत्या करने के मामले का पुलिस ने छह घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी वारदात के बाद बिहार और उत्तरप्रदेश भागने की फिराक में थे। पुलिस ने फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर दोनों को दबोच लिया।

दान में मिले 10 कैडवर पर 50 से अधिक सर्जनों ने सीखी जटिल पेल्विएसीटैबुलर सर्जरी

डीसीपी वेस्ट कमल शेखावत ने बताया कि पुलिस के अनुसार 9 अगस्त की सुबह करीब 7:30 बजे सूचना मिली कि श्रमिक कॉलोनी बासनी में छोजड़ी फैब्रिक्स फैक्ट्री के सामने एक युवक का शव पड़ा है। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे और खून बह रहा था। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो युवक की मौत करीब 5-6 घंटे पहले होना सामने आया।

मृतक की पहचान जागीरी टोला पोस्ट सेमरा गोपाल गंज बिहार हाल श्रमिक कॉलोनी बासनी धर्मेंद्र कुमार सिंह पुत्र सुधन प्रसाद के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने दो युवकों चंदन कुमार और गोविंदा कुमार पर संदेह जताया।

सीसीटीवी और फील्ड इंटेलिजेंस से आरोपियों तक पहुंची पुलिस 
घटना के बाद बासनी थाना पुलिस ने घटना स्थल के आसपास आने- जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति घटना स्थल के आसपास लगातार आते-जाते दिखाई दिए। इनके हुलिए के आधार पर विशेष टीम गठित कर बासनी क्षेत्र की फैक्ट्रियों और श्रमिक कॉलोनियों में तलाश शुरू की गई।

पुलिस ने संदिग्धों की पहचान चंदन कुमार पुत्र महावीर सिंह, निवासी गांव जोगता,थाना संदेश, जिला भोजपुर आरा, बिहार,हाल किरायेदार बाबूलाल का मकान,श्रमिक कॉलोनी बासनी तथा गोविंदा कुमार पुत्र रणजीत भारती निवासी गांव बोगना,थाना मरदह, जिला गाजीपुर,उत्तर प्रदेश, हाल अखिलेश के मकान में किरायेदार,श्रमिक कॉलोनी बासनी के रूप में की।

बिहार यूपी भागने की थी फिराक 
दोनों आरोपी वारदात के बाद अपने गांव बिहार और उत्तर प्रदेश भागने की फिराक में थे। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाने के साथ श्रमिक कॉलोनियों में मानव फील्ड इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर दोनों को डिटेन किया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

शराब के नशे में हुआ विवाद,पत्थरों से वार कर गला दबाया
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी शराब के आदी हैं। घटना वाले दिन मृतक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने भी शराब का सेवन किया था। शराब के नशे में आपस में बोलचाल होने पर चंदन कुमार और गोविंदा कुमार ने धर्मेंद्र के सिर पर पत्थरों से चोटें मारीं और उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

वारदात के बाद दोनों आरोपी अपने कमरे पर जाकर सो गए। घटना का पता चलने के बाद वे अपने गांव भागने की फिराक में थे,लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई और फील्ड इंटेलिजेंस के चलते उन्हें समय रहते गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से गहनता से अनुसंधान जारी है।

पुलिस टीम में यह रहे शामिल 
कार्रवाई में बासनी थानाधिकारी निरीक्षक नितिन देव के साथ भूपेंद्र सिंह उप निरीक्षक,भंवर लाल डांगी सहायक उप निरीक्षक,नौनाराम सहायक उप निरीक्षक,विजय शर्मा सहायक उप निरीक्षक, हरिराम सहायक उप निरीक्षक, दिनेश नायल कांस्टेबल,रामदीन कांस्टेबल, डूंगरराम कांस्टेबल और नितिन कांस्टेबल शामिल थे।

Related posts:

मासूम की मौत के बाद परिजनों का धरना प्रदर्शन

August 10, 2026

लेडी डॉन सुमता बिश्नोई पुलिस रिमांड पर 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं

August 10, 2026

दान में मिले 10 कैडवर पर 50 से अधिक सर्जनों ने सीखी जटिल पेल्विएसीटैबुलर सर्जरी

August 9, 2026

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026