global-recognition-for-rajasthan-in-tobacco-control

गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश वंदन रथ यात्रा का आयोजन

संत सदानंद के सान्निध्य में हुए कलश पूजन,वंदन और आशीर्वाद कार्यक्रम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश वंदन रथ यात्रा का आयोजन। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में संचालित गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को शहर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कलश वंदन रथ यात्रा,कलश पूजन एवं संत आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

थारु दिवस पर भक्ति से सरोबार हुआ वातावरण

रथ यात्रा का शुभारंभ नवलेख मठ से
कार्यक्रमों का शुभारंभ वाल्मीकि चौराहा स्थित नवलेख मठ से हुआ। इसके पश्चात जवाहर कॉलोनी,बाईजी का तालाब एवं जालप मोहल्ला सहित विभिन्न स्थानों पर संत सदानंद के सान्निध्य में कलश पूजन, वंदन एवं आशीर्वाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।

संत सदानंद ने दिया समरसता का संदेश
संत सदानंद ने अपने उद्बोधन में कहा कि संत श्रीगुरु रविदास के समरसता,समानता,सेवा एवं सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना आज की आवश्यकता है।

भाजपा नेताओं ने दोहराया संकल्प
इस अवसर पर भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल एवं शहर विधायक अतुल भंसाली ने कहा कि संत गुरु रविदास का जीवन सामाजिक समरसता, समानता एवं मानव सेवा का प्रेरणास्रोत है। उनके विचार आज भी समाज को एकता,सद्भाव और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। भाजपा का यह अभियान उनके संदेशों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थे उपस्थित
कार्यक्रम में जिला संयोजक भोपाल सिंह बड़ला,सह- संयोजक आनंद परिहार,जिला महामंत्री प्रतिपाल सिंह वालेचा, जिला उपाध्यक्ष पवन आसोपा, मण्डल अध्यक्ष पूजा सुराणा,पूर्व पार्षद राजेश कच्छवाहा, मनीष शर्मा,दीपक व्यास,सुनीता सोलंकी,दिनेश कुमार शर्मा, पूनमचंद कर्णावट, लतिशा सिंघवी, सुशीला पंवार,राधिका कानूंगा, चिराग धारीवाल, रमेश व्यास,एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजीव बारसा सहित नीरज कच्छवाहा, महेश सरगरा, दिनेश बाघेला,दिनेश मेवाड़ा, अमित सिंघवी व भाजपा के जिला व मण्डल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी,शक्ति केन्द्र संयोजक,बूथ अध्यक्ष,कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने संत गुरु रविदास के बताए मार्ग पर चलते हुए सामाजिक समरसता, समानता एवं राष्ट्र निर्माण का संकल्प दोहराया।भाजपा इस अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक समरसता, सद्भाव एवं सामाजिक एकता का संदेश निरंतर पहुंचा रही है।