विश्व स्तनपान सप्ताह पर उम्मेद अस्पताल में पोस्टर एवं रील प्रतियोगिता

  • एएनएम-जीएनएम छात्राओं और नर्सिंग स्टाफ ने स्तनपान के महत्व को दर्शाया
  • 33 पोस्टर और 6 रील की प्रस्तुति
  • विजेताओं का हुआ सम्मान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विश्व स्तनपान सप्ताह पर उम्मेद अस्पताल में पोस्टर एवं रील प्रतियोगिता। विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत उम्मेद अस्पताल के शिशु रोग विभाग में गुरुवार को पोस्टर एवं रील प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विद्यार्थियों और स्टाफ को दी गई जीवनरक्षक तकनीक की व्यावहारिक ट्रेनिंग

प्रतियोगिता में रही भारी भागीदारी
पोस्टर प्रतियोगिता में एएनएम,जीएनएम विद्यार्थियों एवं नर्सिंग स्टाफ ने कुल 33 पोस्टर प्रस्तुत किए। रील प्रतियोगिता में 6 रील बनाकर स्तनपान के महत्व और जागरूकता को दिखाया गया।

निर्णायक मंडल
पोस्टर प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ.संदीप चौधरी, डॉ.एसके विश्नोई,डॉ.श्यामा चौधरी,डॉ.रघुनाथ बारूपाल एवं एलियम्मा सिस्टर थे। रील प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ.सुरेश वर्मा,डॉ.संदीप चौधरी,डॉ.एसके विश्नोई एवं जीएनएम टीसी प्राचार्य ने किया।

कार्यक्रम की व्यवस्थाएं
कार्यक्रम की व्यवस्थाएं नर्सिंग ऑफिसर इमरान ख़ान एवं गजेंद्र शेखावत ने संभालीं। इस अवसर पर अधीक्षक एवं विभागाध्यक्ष डॉ.मोहन मकवाना तथा नर्सिंग अधीक्षक प्रमिला नारुका भी उपस्थित थे।प्रतियोगिता का उद्देश्य आमजन और नर्सिंग स्टाफ में स्तनपान के लाभ और सही तरीके को लेकर जागरूकता बढ़ाना था।

You missed