Doordrishti News Logo

दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत। शहर के बनाड़ और करवड़ थाना क्षेत्र में हुई सडक़ दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों मौत ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हुई। पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किए।

दोस्त के कमरे पर रखे 24.82 लाख रुपए संदिग्ध हालात में चोरी

बनाड़ पुलिस ने बताया कि दइकड़ा निवासी नरेंद्र ने रिपोर्ट दी कि उसके पिता पूराराम जाट गांव की सरहद से निकल रहे थे। तब एक ट्रैक्टर के चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में उसके पिता की मौत हो गई।

करवड़ पुलिस ने बताया कि अणवाणा खेड़ापा निवासी ओमप्रकाश पुत्र गोविंदराम ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई 41 वर्षीय बीरबल और उसका भतीजा 27 साल का मनोहरराम पुत्र पुखाराम भील बाइक लेकर खारड़ा गांव से निकल रहे थे।

तभी एक ट्रैक्टर चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में उसका भाई और भतीजा बुरी तरह घायल हो गए। जिनकी बाद में अस्पताल मेें मौत हो गई। करवड़ पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।