Doordrishti News Logo

दोस्त के कमरे पर रखे 24.82 लाख रुपए संदिग्ध हालात में चोरी

अज्ञात शख्स रुपए से भरा बैग पार कर गया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दोस्त के कमरे पर रखे 24.82 लाख रुपए संदिग्ध हालात में चोरी। शहर के प्रतापनगर पुलिस थाना क्षेत्र गुरों का तालाब के पास एक कमरें से 24 लाख 82 हजार रुपए चोरी हो गए। पीडि़त ने प्लॉट के पेठे यह रकम अपने दोस्त के रूम पर रखी थी। रुपए संदिग्ध हालात में चोरी हुए।

प्रियंका विश्नोई की मौत के मामले में एक और एफआईआर

फिलहाल प्रतापनगर थाने में रुपए चोरी की रिपोर्ट दी गई है। इस बारे में तफ्तीश की जा रही है।
प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि नवजी का पाना भूरटिया नागाणा बाड़मेर हाल वैभव एंक्लेव निवासी चन्द्र प्रकाश पुत्र मंगनाराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 4 अगस्त की रात 9 बजे उसने अपने प्लाट लेने का पेमेंट 2482000 रुपए अपने एक मित्र के रुम में रखा।

उसी जगह पर रात को 2.10 बजे पीडि़त खुद सोया हुआ था। वहीं एक अन्य शख्स भी आया था और सोया था। सुबह उठने पर रुपए गायब थे। रिपोर्ट के अनुसार उसके मित्र का कमरा गुरों का तालाब के पास में आया है। रूपए एक बैग में डाल रखे थे।