पशुओं की बीमारियों पर सतर्कता के आदेश

  • कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत का जोधपुर दौरा
  • अधिकारियों को दिए कर्तव्य पालन के निर्देश
  • सावन में प्रदेश के शिवालयों में विशेष पूजा
  • वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा पर रखी अपनी बात

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पशुओं की बीमारियों पर सतर्कता के आदेश।राजस्थान सरकार के देवस्थान एवं पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने जोधपुर प्रवास के दौरान विभिन्न विभागीय अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन करने के निर्देश दिए।

एनसी व स्काउट-गाइड विद्यार्थियों ने संभाली यातायात व्यवस्था

सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की। फलोदी रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में मंत्री कुमावत ने सावन माह की शुभकामनाएं दीं।

शिवालयों में विशेष पूजा
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सावन के प्रत्येक सोमवार को प्रदेश के प्रमुख शिवालयों में राज्य की सुख-समृद्धि के लिए विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक कराया जा रहा है।

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना का उल्लेख
मंत्री ने कुमावत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बुजुर्गों के लिए संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को लगातार चारधाम सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा कराई जा रही है।जिसकी राज्य में सराहना हो रही है।

मानसून में पशुओं की बीमारियों को लेकर सतर्कता
मानसून के मौसम में पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए उन्होंने पशुपालन विभाग को पूरी सतर्कता बरतने, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।

पंचायत चुनाव और कांग्रेस पर बयान
आगामी पंचायत चुनाव पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पिछले ढाई वर्षों में किए गए विकास और जन कल्याणकारी कार्यों के दम पर जनता के बीच जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी में केवल गुटबाजी और नेतृत्व को लेकर आपस में खींचतान चल रही है।