एनसी व स्काउट-गाइड विद्यार्थियों ने संभाली यातायात व्यवस्था

  • नई सड़क व मेडिकल चौराहे पर वाहन चालकों को किया जागरूक
  • एसीपी रतन सिंह राजपुरोहित बोले- जनसहभागिता से ही घटेंगी सड़क दुर्घटनाएं

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एनसी व स्काउट-गाइड विद्यार्थियों ने संभाली यातायात व्यवस्था। पुलिस आयुक्तालय जोधपुर की यातायात शाखा द्वारा गुरुवार को यातायात प्रबंधन एवं सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मारवाड़ रक्त सेवा संस्थान ने बचाई मरीज की जान

चौराहों पर संभाला यातायात
कार्यक्रम के तहत विभिन्न शिक्षण संस्थानों के एनसीसी तथा स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों ने प्रातः 10 बजे से नई सड़क चौराहा एवं मेडिकल चौराहा पर प्रायोगिक रूप से यातायात प्रबंधन में सहभागिता निभाई।

यह कार्यक्रम रतन सिंह राजपुरोहित,एसीपी (यातायात),जोधपुर के सानिध्य में आयोजित हुआ। विद्यार्थियों ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर वाहन चालकों एवं राहगीरों को यातायात नियमों की जानकारी दी और सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात के लिए नियमों का पालन करने का संदेश दिया।

युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण-एसीपी
इस अवसर पर एसीपी रतन सिंह राजपुरोहित ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जनसहभागिता और युवाओं की सक्रिय भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है तथा आमजन भी यातायात नियमों के प्रति अधिक जागरूक होते हैं।

कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने यातायात संचालन की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की और सड़क सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।