Doordrishti News Logo

गौभक्तों ने जताया था विरोध: गौवंश का शव मिलने पर अब कराया केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गौभक्तों ने जताया था विरोध: गौवंश का शव मिलने पर अब कराया केस दर्ज। शहर के सूरसागर स्थित गोयलों की ढाणी क्षेत्र में 2 अगस्त को एक गौ वंश का शव मिलने पर गौभक्तों ने विरोध जताते हुए मंगलवार को सूरसागर थाने पर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने गौभक्त की रिपोर्ट पर अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है।

प्रदेश के निकाय चुनावों में भी खिलेगा कमल : शेखावत

सूरसागर पुलिस ने बताया कि गौभक्त कालीबेरी आईमाता मंदिर के पास रहने वाले अशोक पारिक की तरफ से रिपोर्ट दी गई। रिपोर्ट में गौवंश के टुकड़े कर शव को सडक़ पर फेंकने का आरोप लगाया गया। गौवंश 2 अगस्त की शाम को गोयलों की ढाणी सूरसागर सडक़ पर मिला था।

उल्लेखनीय है कि इस घटना को लेकर गौभक्तों में रोष व्याप्त हुआ था, जिसके बाद मंगलवार को गौभक्त सूरसागर थाने पर एकत्र होकर विरोध भी जताया था। पुलिस ने हालांकि बाद में केस दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।