राजस्थान मोटिवेशनल सोसायटी अचीवर्स अवॉर्ड 2026 समारोह में डॉ.श्वेता माथुर सम्मानित
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किया सम्मानित
जयपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राजस्थान मोटिवेशनल सोसायटी अचीवर्स अवॉर्ड-2026 समारोह में डॉ.श्वेता माथुर सम्मानित।जयपुर के एक होटल में राजस्थान मोटिवेशनल सोसायटी द्वारा आयोजित अचीवर्स अवॉर्ड 2026 समारोह में डॉ.श्वेता माथुर को जैव- चिकित्सा,क्लिनिकल एवं जनस्वास्थ्य अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
हर्षोल्लास से मनाया स्वामी ब्रह्मानंद शास्त्री का 83वां जन्मोत्सव
समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने डॉ.माथुर को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. श्वेता माथुर ने राजस्थान मोटिवेशनल सोसायटी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान मेरे लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का विषय है। संस्था द्वारा मेरे वैज्ञानिक एवं शोध कार्य को इस प्रतिष्ठित सम्मान के योग्य समझना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है।
उन्होंने बताया कि पिछले 12 वर्षों से वे जैव-चिकित्सा,क्लिनिकल एवं जनस्वास्थ्य अनुसंधान के क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनका उद्देश्य सदैव ऐसे शोध कार्य करना रहा है जिनसे समाज और मानव स्वास्थ्य को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।
डॉ.माथुर ने कहा कि यह सम्मान केवल मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है,बल्कि मेरे मार्गदर्शकों, सहयोगियों,परिवार तथा डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज, जोधपुर के सहयोग,विश्वास और निरंतर प्रोत्साहन का भी सम्मान है।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में विज्ञान,अनुसंधान एवं जनसेवा के क्षेत्र में पूर्ण निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथियों तथा राजस्थान मोटिवेशनल सोसायटी के पदाधिकारियों ने डॉ.श्वेता माथुर के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
