हर्षोल्लास से मनाया स्वामी ब्रह्मानंद शास्त्री का 83वां जन्मोत्सव

सत्संग में सेवा,सुमिरन और कर्तव्यनिष्ठा का दिया संदेश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हर्षोल्लास से मनाया स्वामी ब्रह्मानंद शास्त्री का 83वां जन्मोत्सव। प्रेम प्रकाश मंडल,स्वामी बसंत राम सेवा ट्रस्ट,अजमेर-सूरत के प्रमुख स्वामी ब्रह्मानंद शास्त्री का 83वां जन्मोत्सव जोधपुर में श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

वाहनों पर PRESS लिखकर किए जा रहे दुरुपयोग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने की मांग

मंदिर सेवादार ललित खटवानी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह संत रामप्रकाश के स्वागत से हुई। उनका स्वागत संत जीतू राम एवं प्रेम प्रकाश मंडली द्वारा पुष्प वर्षा कर किया गया।

इस अवसर पर मंदिर में सतगुरु स्वामी सर्वानंद, सतगुरु स्वामी शांति प्रकाश एवं सतगुरु स्वामी हरिदासराम की प्रतिमा का पूजन किया गया।संत जीतू राम (जोधपुर) और संत रामप्रकाश (अजमेर) के सानिध्य में भव्य सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और स्वामी ब्रह्मानंद के दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर संतों ने कहा कि प्रभु का सुमिरन और ध्यान करते हुए अपने सभी कर्तव्यों का पालन करना भगवान तक पहुंचने का सबसे सरल मार्ग है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव से करना चाहिए। इसी में मानव जीवन का कल्याण निहित है।