Former CM Ashok Gehlot arrives in Jodhpur.

पूर्व सीएम अशोक गहलोत पहुंचे जोधपुर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पूर्व सीएम अशोक गहलोत पहुंचे जोधपुर। पूर्व मुख्य मंत्री अशोक गहलोत रात को जोधपुर पहुंचे। वे 3 अगस्त तक जोधपुर प्रवास पर रहेंगे। वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, प्रतिमा अनावरण और स्थापना समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

गहलोत जयपुर से शालीमार मालानी ट्रेन से रवाना होकर रात 11 बजे जोधपुर पहुंचे। वह एक अगस्त को सुबह 11 बजे सर्किट हाउस में लोगों से मुलाकात के बाद दोपहर 12 बजे ओसवाल कम्यूनिटी हॉल में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

सामाजिक बहिष्कार और गवाहों को धमकाने पर हाईकोर्ट सख्त

गहलोत शाम 4 बजे चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 18ई स्थित दिव्यालोक सेवा संस्थान में पत्रकार स्व. राजकुमार सिंह भंडारी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। गहलोत दो अगस्त को दोपहर 12 बजे कार से ग्राम सालवा कलां जाएंगे,जहां जाट समाज मुख्यालय में लिखमाराम कुकणा की प्रतिमा स्थापना समारोह में शामिल होंगे।

वापस जोधपुर आकर रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। अगले दिन तीन अगस्त को दोपहर 12 बजे सिलिकोसिस पीड़ितों से मुलाकात करेंगे।

रेलवे की 184 अनधिकृत वेंडरों पर कार्रवाई 1.18 लाख रुपए से अधिक जुर्माना वसूला

Related posts: