रानीखेत एक्सप्रेस में एक अगस्त से एलएचबी कोच
-काठगोदाम से पहली अगस्त और जैसलमेर से तीन अगस्त से होगी नई व्यवस्था
-लंबी दूरी के यात्रियों को मिलेगा अधिक सुरक्षित व आरामदायक सफर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रानीखेत एक्सप्रेस में एक अगस्त से एलएचबी कोच। राजस्थान को उत्तराखंड से जोड़ने वाली काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस अब आधुनिक एलएचबी कोचों के साथ संचालित होगी।
जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने ट्रेन संख्या 15014/15013 काठगोदाम-जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस तथा 25014/25013 रामनगर-कोर्बेट पार्क लिंक रानीखेत लिंक एक्सप्रेस में पारंपरिक आईसीएफ कोचों के स्थान पर एलएचबी रैक लगाने का निर्णय लिया है। काठगोदाम से यह व्यवस्था पहली अगस्त तथा जैसलमेर से तीन अगस्त से प्रभावी होगी।
एक अगस्त से बदलेगा चार ट्रेनों का समय
उन्होंने बताया कि रानीखेत एक्सप्रेस पश्चिमी राजस्थान को उत्तराखंड,उत्तर प्रदेश और दिल्ली से जोड़ने वाली प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनों में शामिल है। फलोदी,रामदेवरा,पोकरण और जैसलमेर क्षेत्र के यात्रियों के साथ ही रामदेवरा आने वाले श्रद्धालुओं,जैसलमेर पहुंचने वाले पर्यटकों, सेना के जवानों, विद्यार्थियों,नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों के लिए यह महत्वपूर्ण रेल सेवा है। वर्षभर इस ट्रेन में अच्छी यात्री संख्या रहती है,जबकि पर्यटन सीजन और धार्मिक मेलों के दौरान यात्रीभार काफी बढ़ जाता है।
एलएचबी कोचों से बढ़ेगी सुरक्षा और सुविधा:-
मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि एलएचबी कोच अत्याधुनिक तकनीक से तैयार किए गए हैं। इनमें एंटी- टेलिस्कोपिक डिजाइन होने से दुर्घटना की स्थिति में कोच एक-दूसरे पर नहीं चढ़ते,जिससे यात्रियों की सुरक्षा में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। बेहतर सस्पेंशन सिस्टम के कारण झटके कम महसूस होते हैं और तेज गति पर भी ट्रेन अधिक स्थिर रहती है। आधुनिक ब्रेकिंग प्रणाली,कम शोर और बेहतर राइड क्वालिटी के कारण लंबी दूरी का सफर पहले की तुलना में अधिक आरामदायक हो जाता है।
130 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन
नई रैक संरचना में एसी फर्स्ट,एसी टू टियर,एसी थ्री टियर,स्लीपर तथा सामान्य श्रेणी के कोच शामिल होंगे। इससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा। रेलवे का मानना है कि एलएचबी रैक के उपयोग से ट्रेन की समयपालन क्षमता,संचालन गुणवत्ता और रखरखाव व्यवस्था में भी सकारात्मक सुधार होगा।
रेल आधुनिकीकरण को मिलेगी गति:-
भारतीय रेल चरणबद्ध तरीके से पारंपरिक आईसीएफ कोचों के स्थान पर एलएचबी कोचों का विस्तार कर रही है। इसका उद्देश्य यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अधिक सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है। रानीखेत एक्सप्रेस में एलएचबी रैक की शुरुआत पश्चिमी राजस्थान के रेल यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात मानी जा रही है, जिससे यात्रा अनुभव पहले से अधिक बेहतर और सुरक्षित होगा।
