Doordrishti News Logo

शिक्षिका को सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 4.50 लाख की ठगी

शातिरों ने जान पहचान का हवाला देकर की धोखाधड़ी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शिक्षिका को सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 4.50 लाख की ठगी। शहर के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में निजी स्कूल शिक्षिका को सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 4.50 लाख रुपए धोखाधड़ी कर हड़पने का केस दर्ज हुआ है।

एआई से महिला की फोटो एडिट कर बनाया आपत्तिजनक

पीडि़त शिक्षिका ने एयरपोर्ट थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। मामला स्कूल के सामने रॉयल्टी नाका के पास रहने वाली पूर्णिमा चौहान पत्नी खींवसिंह चौहान की तरफ से दर्ज कराया गया। एयरपोर्ट थाना पुलिस के अनुसार रिपोर्ट में बताया कि वह निजी स्कूल में पढ़ाती है। उसके साथ में रेखा नाम की महिला भी वर्ष 2023 से साथ है।

रेखा ने विश्वास दिलाया कि उसकी पहचान दिलीप और मेहताब से है जिनकी शिक्षा विभाग एवं अन्य सरकारी विभागों में अच्छी पहचान है जो रुपए लेकर सरकारी नौकरी लगाते है। तीनों ने विश्वास में लिया और शिक्षिका को प्रथम श्रेणी शिक्षक और अन्य सरकारी नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया और एडवांस के रूप में एक लाख रूपए की मांग की। इस पर पीडि़त शिक्षिका ने उन्हें वर्ष 2023 में अशोक वाटिका एयरफोर्स में एक लाख रुपए दिए।

बाद में शिक्षिका पूर्णिमा को सरकारी नौकरी के लिए फॉर्म भरकर एक फोन नंबर पर ओएमआर शीट भेजने को कहा। नौकरी में सेटिंग करने के और जल्द ही नौकरी लगाने के बहाने बनाकर विभिन्न तिथियों पर कुल मिलकर 4 लाख पचास हजार नकद व जरिये फ़ोन पे से स्थान्तरित करवाए। समय बीत जाने के बाद भी सरकारी नौकरी नहीं लगी इस पर शिक्षिका ने संपर्क किया तो वह टालमटोल जवाब देते रहे। बाद में आरोपियों ने राशि को लौटाने से इंकार कर दिया।

आरोपियों ने शिक्षिका पूर्णिमा चौहान को झूठी ओएमआर शीट और परीक्षा चयन एवं नौकरी लगने सम्बन्धी झूठे आश्वासन देकर राशि को हड़प कर लिया। घटना के संबंध में एयरपोर्ट थाना पुलिस जांच कर रही है।

Related posts: