सो रही माँ बेटियों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला: मां की मौत
-फलोदी जिले का मामला
-एक बेटी को किया जोधपुर रैफर
-शव मोर्चरी में रखवाया गया
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सो रही माँ बेटियों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला: मां की मौत। निकटवर्ती फलोदी जिले के जंभेश्वर नगर में रात को मां बेटियों पर किसी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे महिला की मौत हो गई जबकि उसकी दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गई। एक बेटी को जोधपुर रैफर किया गया है।
हमले में घायल एक बेटी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। महिला का पति ट्रक चालक है जो वक्त घटना बाहर होना पता लगा है।
20 एनडीपीएस मामलों में जब्त 21 किलो अफीम का निस्तारण
देर रात मौके पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीमों को भी बुलाया। पुलिस ने महिला के शव को लोहावट अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और गभीर रूप से घायल बच्चियों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया और एक बच्ची को हालत गभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद जोधपुर के एमडीएम अस्पताल रैफर किया गया।
फलौदी जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजराजसिह ने बताया कि देर रात सूचना मिली कि जम्भेश्वर नगर में घर के बाहर सो रही भंवरी (32) पत्नी गंगा विशन विश्नोई और उसकी दो बच्चियों रामज्योति (16) और सोनू (10) पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।
13 साल से फरार स्थाई वारंटी बासनी थाने का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
मौके पर पुलिस पहुँचने पर देखा तो भंवरी की मौत हो चुकी थी और बच्चियाँ घायल थी। मृतका का पति पेशे से ट्रक डाईवर है और वक्त वारदात वो बाहर होने के समाचार है। पुलिस ने मृतका और बच्चियों को लोहावट अस्पताल पहुचाया जहाँ पर मृतका का शव मोर्चरी में रखवाया गया और घायल बच्चियों का इलाज शुरू किया गया। इसमें गभीर रूप से घायल राम ज्योति को एमडीएम अस्पताल जोधपुर रैफर किया गया है।
