Doordrishti News Logo

20 एनडीपीएस मामलों में जब्त 21 किलो अफीम का निस्तारण

-कीमत करीब एक करोड़ रुपए

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),20 एनडीपीएस मामलों में जब्त 21 किलो अफीम का निस्तारण। पुलिस आयुक्तालय जोधपुर पश्चिम ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में जब्त मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 20 प्रकरणों में जब्त 21 किलोग्राम अफीम का नियमानुसार निस्तारण (नष्टीकरण) किया।

दुकान से 45,700 की चोरी का खुलासा

जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरणों में जब्त अवैध मादक पदार्थों के निस्तारण की प्रक्रिया के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस आयुक्त जोधपुर पश्चिम के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान विभिन्न थानों के 20 एनडीपीएस मामलों में जब्त 21 किलोग्राम अफीम का विधि सम्मत तरीके से निस्तारण किया गया।