गुरु पूर्णिमा पर मिशन पढ़ो राजस्थान का जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम आज
- मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में होगा आयोजन
- विभिन्न विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा छात्र- छात्राओं के खातों में गणवेश के लिए डीबीटी राशि का हस्तांतरण तथा शैक्षणिक गुणवत्ता संवर्धन के उद्देश्य से “मिशन पढ़ो राजस्थान” कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर जोधपुर जिले में बुधवार 29 जुलाई को जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
हाईकोर्ट जज का सुरक्षा गार्ड टेंपो की टक्कर से घायल
कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे से मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर, पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर,जोधपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों को आवश्यक दायित्व सौंपे गए हैं।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी तथा स्थानीय निकाय विभाग के उपनिदेशक (क्षेत्रीय) सुरेंद्र सिंह पुरोहित को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
