तकनीकी कार्यों के कारण सितंबर-अक्टूबर में ट्रेनें प्रभावित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तकनीकी कार्यों के कारण सितंबर-अक्टूबर में ट्रेनें प्रभावित। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जोधपुर मण्डल के कुचामन सिटी एवं नया खारडिय़ा स्टेशनों के मध्य ब्रिज नं. 43 पर तथा उम्मेद एवं खारिया खंगार स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 35 व 39 पर गर्डर लोचिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है,जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
चेक बाउंस के मामलों में मूल न्यायिक रिकॉर्ड जरूरी: हाईकोर्ट
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार गाड़ी संख्या 14891 जोधपुर- हिसार रेलसेवा 25 सितंबर और गाड़ी संख्या 14892 हिसार-जोधपुर रेलसेवा 26 सितंबर को रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 14707 हनुमानगढ़-दादर एक्सप्रेस रेलसेवा 26 व 29 सितंबर को हनुमानगढ़ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग लालगढ-फलोदी-जोधपुर होकर संचालित होगी।
परिवर्तित मार्ग में फलोदी स्टेशन पर ठहराव करेगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण बीकानेर, देशनोक, नोखा,नागौर, मारवाड मुडवा,मेडता रोड,गोटन स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी। गाड़ी संख्या 14887 ऋषिकेश- बाडमेर एक्सप्रेस रेलसेवा 25 सितंबर को ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग लालगढ- फलोदी-जोधपुर होकर संचालित होगी।
परिवर्तित मार्ग में फलोदी स्टेशन पर ठहराव करेगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण बीकानेर,देशनोक, नोखा,नागौर,मारवाड मुडवा,मेडता रोड,गोटन, पीपाड रोड स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
गाड़ी संख्या 12467 जैसलमेर-जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा तीन अक्टूबर को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग बीकानेर- रतनगढ-चूरू-जयपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में श्रीडूंगरगढ,रतनगढ, चूरू,सीकर, रींगस, जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण देशनोक, नोखा,नागौर,मारवाड मुडवा,मेडता रोड बाईपास केबिन,रेन, डेगाना,गच्छिपुरा, मकराना,कुचामन सिटी, नावां सिटी,सांभर लेक, फुलेरा,आसलपुर जोबनेर,कनकपुरा स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
गाड़ी संख्या 14854, जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा तीन अक्टूबर को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग जोधपुर- मारवाड जं.-अजमेर- फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में लूनी,पाली मारवाड, मारवाड जं.,ब्यावर, अजमेर,किशनगढ स्टेशनों पर ठहराव करेगी तथा मार्ग परिवर्तन के कारण राईकाबाग, गोटन,मेडता रोड,रेन, डेगाना,मकराना,कुचामन सिटी,नावां सिटी,सांभर लेक स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी। गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस रेलसेवा तीन अक्टूबर को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग जोधपुर-मारवाड जं.-अजमेर-फुलेरा होकर संचालित होगी।
परिवर्तित मार्ग में लूनी, पाली मारवाड,मारवाड जं.,ब्यावर,अजमेर, किशनगढ स्टेशनों पर ठहराव करेगी। तथा मार्ग परिवर्तन के कारण राईकाबाग, जोधपुर कैंट, बनाड,जाजीवाल, आसरनाडा,लपीपार रोड, उम्मेद,खारिया खंगार, गोटन,जोगी मगरा, मेडता रोड,रेन,जालसू,डेगाना, गच्छिपुरा,बेसरौली, बोरावड,मकराना, कुचामन सिटी,नया खारडिया, नावां सिटी, गुढा,सांभर लेक स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
रीशेड्यूल व रेगुलेट रेलसेवाएं
गाड़ी संख्या 22421 दिल्ली सराय-जोधपुर रेलसेवा 26 सितंबर को दिल्ली सराय से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 14887 ऋषिकेश-बाडमेर रेलसेवा जो 28 सितंबर को ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी वह बीकानेर-गोटन के मध्य 01 घंटा रेगुलेट रहेगी।
गाड़ी संख्या 14863 वाराणसी सिटी-जोधपुर रेलसेवा जो 25 सितंबर को वाराणसी सिटी से प्रस्थान करेगी वह फुलेरा-गोटन के मध्य 01 घंटा रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 14814, भोपाल- जोधपुर रेलसेवा जो 25 सितंबर को भोपाल से प्रस्थान करेगी वह फुलेरा- गोटन के मध्य 01 घंटा रेगुलेट रहेगी।
