Doordrishti News Logo

अवैध बजरी से भरे दो डंपर पकड़े,चालक पर केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध बजरी से भरे दो डंपर पकड़े,चालक पर केस दर्ज। कमिश्नरेट की लूणी पुलिस ने अवैध बजरी डंपरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो डंपर को जब्त किया है। इनके चालक के खिलाफ माइनिंग एक्ट का प्रकरण बनाया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।

विद्युुत पोल लगाते करंट से दो मजदूरों को लगा झटका

लूणी पुलिस ने बताया कि बुधवार को गश्त के समय सतलाना गांव में एक बजरी डंपर को एएसआई मनफूलराम ने रोका। चालक को बजरी के संबंध में पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

इस पर चालक विवेक विहार निवासी भूराराम के खिलाफ केस दर्ज कर डंपर को जब्त किया गया। इसी तरह एएसआई राजेश कुमार ने सतलाना गांव में ही अवैध बजरी डंपर को पकड़ा और चालक महेंद्र कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया। दोनों डंपर को जब्त कर लिया गया है। अवैध बजरी परिवहन को लेकर पूछताछ जारी है।