Doordrishti News Logo

विद्युुत पोल लगाते करंट से दो मजदूरों को लगा झटका

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विद्युुत पोल लगाते करंट से दो मजदूरों को लगा झटका। शहर के प्रताप नगर स्थित संजय सी कॉलोनी में सुबह विद्युत पोल लगाते दो श्रमिकों को बिजली का झटका लगा। हालांकि कोई ज्यादा हताहत नहीं हुआ है।

अफीम और डोडा-पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार

सूचना पर प्रतापनगर सदर पुलिस वहां पहुंची। बाद में मजदूरों ने पोल को वहां पर लगा दिया।
थानाधिकारी सुंदरकला ने बताया कि विद्युत पोल लगाते दो मजूदरों को करंट लगने की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची थी।

एक मजदूर को हल्का झटका लगा तो दूसरा चिपक सा गया,मगर उसे तत्काल डंडे से दूर कर दिया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। स्थिति सामान्य होने पर मजदूरों ने बाद में विद्युत पोल को खड़ा कर दिया था।