सृष्टि मेहरा का नवोदय विद्यालय में चयन से खुशी का माहौल

राजकीय इंटर कॉलेज मजखाली की छात्रा है सृष्टि मेहरा

मजखाली/अल्मोड़ा (दूरदृष्टीन्यूज),सृष्टि मेहरा का नवोदय विद्यालय में चयन से खुशी का माहौल। राजकीय इंटर कालेज मजखाली की मेधावी छात्रा सृष्टि मेहरा का 9वीं कक्षा में प्रवेश के लिए राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चौनलिया में चयन हुआ है। सृष्टि की इस उपलब्धि से विद्यालय एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

ट्रेन में छूटा बटुआ लौटाया

बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि की सृष्टि पढ़ाई के साथ- साथ विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय रही है। उसकी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है कि उसने नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की।

छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय राप्रावि टनवाड़ी के शिक्षक रमेश चन्द्र पुजारी को दिया,जिनके मार्गदर्शन में उसने नवोदय की तैयारी की। सृष्टि की माता ममता मेहरा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। बच्चों की शिक्षा के प्रति उनकी जागरूकता और प्रेरणा से ही छात्रा ने यह मुकाम हासिल किया है।

छात्रा के चयन पर कालेज के प्रधानाध्यापक दिनेश चंद्र टम्टा,समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उसे बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related posts:

पिलानी के डॉ.राघव पाठक को जर्मनी का प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक अवार्ड

September 7, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026