Doordrishti News Logo

बंबोर पटवारी 75 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

-म्युटेशन भरने की एवज में ली रिश्वत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बंबोर पटवारी 75 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर की टीम ने बंबोर गांव के पटवारी को 75 हजार रुपए की रिश्वत लिए जाने के आरोप में शुक्रवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
आरोपी ने परिवादी से म्युटेशन भरने की एवज में यह रिश्वत ली थी।
एसीबी की तरफ से अग्रिम कार्रवाई देर रात तक जारी रही।

प्रधानमंत्री ने राजस्थान को दी 8 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों की सौगात

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी (स्पेशल यूनिट) जोधपुर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि ग्राम जोलियाली में कृर्षि भूमि में सब डीविजन प्लान तैयार कर खेतेश्वर मार्केट योजना में 20 दुकानें जो मौके पर निर्मित नहीं थी,जिनको परिवादी द्वारा अलग- अलग जरिये रजिस्ट्री खरीद की गई थी, जिसका कुल क्षेत्रफल 500 वर्गगज का म्युटेशन भरने की एवज में अंकुश बाघेला पटवारी बम्बोर द्वारा प्रति दुकान 5 हजार रूपए के हिसाब से एक लाख रूपए रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा है। रिश्वत नही देने पर म्युटेशन नही भर रहा है।

इस पर एसीबी जोधपुर रेंज के उप महानिरीक्षक नारायण टोगस के सुपरविजन में एसीबी. चौकी स्पेशल यूनिट के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में निरीक्षक मनीष चौधरी एवं अन्य के ट्रेप कार्यवाही करते हुए पटवारी अंकुश बाघेला पटवारी को 75000 रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

प्रधानमंत्री ने राजस्थान को दी 8 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों की सौगात

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ एवं अग्रिम कार्रवाई जारी है।