High Court orders immediate halt to new illegal construction in 17 graveyards.

हाईकोर्ट की 17 कब्रिस्तानों में नए अवैध निर्माण पर तत्काल रोक

-वक्फ संपत्तियों से जुड़े मामले में आदेश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हाईकोर्ट की 17 कब्रिस्तानों में नए अवैध निर्माण पर तत्काल रोक। राजस्थान हाईकोर्ट ने वक्फ संपत्तियों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा आदेश जारी करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जोधपुर के 17 कब्रिस्तानों में किसी भी प्रकार का नया अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाए।

राज्य पशु ऊंट के संरक्षण में कृषि विवि की पहल

न्यायालय ने यह जिम्मेदारी सभी संबंधित सरकारी विभागों और प्रतिवादियों पर संयुक्त रूप से डाली है। मुख्य न्यायाधीशों की खंडपीठ ने यह आदेश डीबी सिविल रिट याचिका संख्या 19786/2023 की सुनवाई के दौरान पारित किया। अदालत के समक्ष दायर अंतरिम आवेदन में मारवाड़ वेलफेयर एंड एजुकेशन सोसायटी को वक्फ संपत्तियों में हस्तक्षेप से रोकने, कब्रिस्तान पार्किंग के लिए जारी टेंडर को निरस्त करने तथा ताकिया चांद शाह, सोजती गेट स्थित संपत्ति से किराया वसूली पर रोक लगाने की मांग की गई थी।

सुनवाई के दौरान नगर निगम की ओर से न्यायालय के पूर्व आदेश की पालना के लिए अतिरिक्त समय मांगा गया,जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद निर्धारित की। हालांकि,अगली सुनवाई तक हाईकोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राजस्थान सरकार,वक्फ बोर्ड,जोधपुर विकास प्राधिकरण,नगर निगम, जिला प्रशासन,तहसील प्रशासन,मारवाड़ वेलफेयर एंड एजुकेशन सोसायटी तथा संबंधित वक्फ कमेटियां यह सुनिश्चित करें कि 17 कब्रिस्तानों में कोई नया अवैध निर्माण न हो।

उम्मेद स्टेडियम में जल भराव की समस्या का होगा स्थायी समाधान

अदालत ने इस अंतरिम आवेदन का निस्तारण करते हुए मुख्य रिट याचिका को आगे की सुनवाई के लिए लंबित रखा है। इस तरह मुख्य रूप से आदेश में 17 कब्रिस्तानों में नए अवैध निर्माण पर हाईकोर्ट की रोक,सभी प्रतिवादियों को आदेश की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश, नगर निगम को पूर्व आदेश की पालना के लिए अतिरिक्त समय और मामले की अगली सुनवाई ये सुनिश्चित करने की जवाबदारी प्रतिपक्ष गण की होगी।

Related posts:

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026