Panchayat and local body election process will be in accordance with court directives: Devasi

न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप होगी पंचायत- निकाय चुनाव प्रक्रिया: देवासी

-सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप होगी पंचायत- निकाय चुनाव प्रक्रिया: देवासी। राजस्थान सरकार के राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा है कि राज्य सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

जोधपुर में भी ट्रकों का चक्काजाम ट्रांसपोर्ट सर्विस बंद

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव भी न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप समय पर कराने के लिए सरकार आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर रही है। राज्य सरकार न्यायालय का पूरा सम्मान करती है और उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन किया जाएगा।
जोधपुर प्रवास के दौरान मीडिया से बातचीत में देवासी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद ग्रामीण एवं शहरी शिविरों के माध्यम से आमजन के कार्यों का त्वरित निस्तारण हो रहा है।

लोगों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समय पर मिल रहा है तथा सरकार अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। पंचायत एवं निकाय चुनावों के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं तथा अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग से संबंधित प्रक्रिया पूर्ण होते ही चुनाव कराने की दिशा में तेजी से कदम उठाए जाएंगे।

अवैध देशी और अंग्रेजी शराब के साथ छुटकर कारोबारी पकड़े

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के नेतृत्व में सरकार शीघ्र चुनाव कराने के पक्ष में है। राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य ग्रामीण विकास को गति देना और पूर्व उपराष्ट्रपति एवं पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत की अंत्योदय की भावना के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

राजस्थानी भाषा के संबंध में उन्होंने कहा कि राजस्थान की मूल भाषा राजस्थानी है और इसे उचित सम्मान एवं पहचान मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अन्य सभी भाषाओं का सम्मान अपनी जगह है, लेकिन जिस प्रकार तमिलनाडु में तमिल और महाराष्ट्र में मराठी भाषा को प्राथमिकता प्राप्त है,उसी प्रकार राजस्थान में भी राजस्थानी भाषा को प्रमुख स्थान मिलना चाहिए।

युवक से मारपीट,सोने की चेन के साथ 47 हजार लूटे

Related posts:

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026