Doordrishti News Logo

चार बाइक और एक स्कूटी चोरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चार बाइक और एक स्कूटी चोरी। शहर में अलग- अलग स्थानों से बाइक व स्कूटी चोरी हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने चोरी के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शास्त्रीनगर थाने में दी रिपोर्ट में पटेल बस्ती खेमे का कुआं पाल रोड निवासी लक्ष्मीनारायण पटेल ने पुलिस को बताया कि घर के बाहर खड़ी उसकी बुलेट मोटर साइकिल को अज्ञात वाहन चोर चुरा ले गया।

अवैध देशी और अंग्रेजी शराब के साथ छुटकर कारोबारी पकड़े

शास्त्रीनगर थाने में ही दी रिपोर्ट में चाकू के रोहिणा निवासी राजूराम ने पुलिस को बताया कि वह एमडीएम अस्पताल आया था जहां पर खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुरा ले गया।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में दी रिपोर्ट में 18 सेक्टर निवासी उमा पुरोहित पत्नी नरेन्द्र कुमार बोहरा ने पुलिस को बताया कि उसके घर के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुरा ले गया।

स्मैक एमडी और डोडा चूरा बरामद दो आरोपी गिरफ्तार, पिकअप जब्त

प्रतापनगर थाने में दी रिपोर्ट मे कमला नेहरू नगर प्रथम विस्तार योजना निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस को बताया कि घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुरा ले गया।
उदयमंदिर थाने में दी रिपोर्ट में मालितयो का बास पलासनी निवासी सेठाराम माली ने पुलिस को बताया कि किसान भवन के अन्दर पार्किंग में खड़ी उसकी एक्टिवा को अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया।

Related posts:

प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे जोधपुर मंडल के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण

July 17, 2026

एआई आधारित रोजगार की तैयारी को लेकर कार्यशाला आयोजित

July 17, 2026

भाजपा की संगठनात्मक बैठक में नाराज कार्यकर्ताओं का हंगामा

July 17, 2026

हरिनाम संकीर्तन से गूंजा शहर,भगवान जगन्नाथ की निकाली रथयात्राएं

July 17, 2026

हाईकोर्ट की 17 कब्रिस्तानों में नए अवैध निर्माण पर तत्काल रोक

July 17, 2026

न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप होगी पंचायत- निकाय चुनाव प्रक्रिया: देवासी

July 17, 2026

745 किलो वजन उठाकर देवेन्द्र साचोरा ने जीता गोल्ड पदक

July 16, 2026

युवक से मारपीट,सोने की चेन के साथ 47 हजार लूटे

July 16, 2026

अवैध देशी और अंग्रेजी शराब के साथ छुटकर कारोबारी पकड़े

July 16, 2026