Doordrishti News Logo

दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान।शहर में दो थाना क्षेत्रों में युवकों ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। संबंधित थाना पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किए।

महर्षि दैवज्ञ चंडू जयंती पर लगाया निःशुल्क ज्योतिष शिविर

बनाड़ थाना पुलिस ने बताया कि मेघवालों का बास निवासी पुखराज पुत्र किशनाराम ने रिपोर्ट दी कि उसके भाई 23 वर्षीय सुखदेव ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला। पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा।

इसी तरह लूणी पुलिस के अनुसार गोदारों की ढाणी बाराणी नागौर सदर के रहने वाले मोहनराम पुत्र लिखमाराम जाट ने रिपोर्ट दी कि उसका चचेरा भाई ओमप्रकाश पुत्र दुर्गाराम जाट यहां रोहिचा खुर्द गांव मेें रहता था। उसने घर में फंदा लगा लिया। लूणी पुलिस ने मर्ग दर्ज किया।