Doordrishti News Logo

साइबर फ्रॉड की राशि आने पर पूरा बैंक खाता फ्रीज करना गलत

राज्य उपभोक्ता आयोग ने विवादित राशि तक ही रोक लगाने के दिए निर्देश -एसबीआई की निगरानी याचिका खारिज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),साइबर फ्रॉड की राशि आने पर पूरा बैंक खाता फ्रीज करना गलत। किसी फर्म के खाते में साइबर फ्रॉड की राशि जमा होने पर पूरे खाते को फ्रीज करने की कार्रवाई को राज्य उपभोक्ता आयोग ने गलत मानते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) कृषि उपज मंडी शाखा बाड़मेर की निगरानी याचिका को खारिज कर दिया।

राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष देवेंद्र कच्छवाहा एवं सदस्य लियाकत अली की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि यदि किसी बैंक खाते में कोई निश्चित राशि विवादित है तो केवल उतनी ही राशि को होल्ड पर रखा जा सकता है। पूरे खाते के लेनदेन पर रोक लगाना उचित नहीं है।

मादक पदार्थ तस्करी में तीन साल से वांटेड अभियुक्त गिरफ्तार

मामले के अनुसार श्रीकार्ट ई-कॉमर्स फर्म के प्रोपराइटर गणपतसिंह एवं जोगाराम का खाता एसबीआई की कृषि उपज मंडी बाड़मेर शाखा में था। वर्ष 2025 में फर्म के खाते में साइबर फ्रॉड से संबंधित 1 लाख 5 हजार 898 रुपये की राशि जमा हुई थी।

साइबर क्राइम पुलिस से प्राप्त सूचना के आधार पर बैंक ने फर्म का पूरा खाता फ्रीज कर दिया था। इसके बाद फर्म की ओर से जिला उपभोक्ता आयोग बाड़मेर में परिवाद पेश कर खाता डी-फ्रीज करने की मांग की गई। अंतरिम प्रार्थना पत्र में विवादित राशि को फ्रीज रखते हुए शेष खाते के लेनदेन शुरू करने का आग्रह किया गया।

जिला आयोग ने आदेश देते हुए कहा था कि विवादित राशि को छोडक़र अन्य लेनदेन पर रोक नहीं लगाई जा सकती। इस आदेश के विरुद्ध एसबीआई ने राज्य उपभोक्ता आयोग में निगरानी याचिका दायर कर आदेश पर रोक लगाने की मांग की थी।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आयोग ने राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेशों का हवाला देते हुए कहा कि बैंक खाते में विवादित राशि की सीमा तक ही रोक लगाई जानी चाहिए,ताकि खाताधारक के अन्य वैध लेनदेन प्रभावित न हों।

आयोग ने सभी तथ्यों को देखते हुए एसबीआई की निगरानी याचिका को सारहीन मानते हुए खारिज कर दिया। मामले में बैंक की ओर से अधिवक्ता नितिन ओझा तथा विपक्षी की ओर से अधिवक्ता शगुन माथुर ने पैरवी की।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026