जिला कलेक्टर ने किया ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण

जनसमस्याओं के निस्तारण एवं विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

जोधपुर(दूरदृष्टिन्यूज),जिला कलेक्टर ने किया ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण। जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने बुधवार को ग्रामीण सेवा शिविर- 2026 के अंतर्गत पंचायत समिति बालेसर की ग्राम पंचायत राणाजी बेलवा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित गतिविधियों, जनसमस्याओं के निस्तारण एवं विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।

उन्होंने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता,पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

महिला सशक्तिकरण को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

जिला कलक्टर ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए आमजन को स्थानीय स्तर पर त्वरित राहत उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों में प्राप्त प्रत्येक प्रकरण का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए तथा विभागीय समन्वय के साथ जनहित के कार्यों में गति लाई जाए।

जिला कलक्टर ने राजस्व विभाग को निर्देश दिए कि राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार क्षेत्र की पारंपरिक श्मशान भूमियों का भौतिक सत्यापन कराया जाए तथा उनका विधिवत सर्वे कर राजस्व अभिलेखों एवं जमाबंदी में दर्जीकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक उपयोग की इन महत्वपूर्ण भूमि का संरक्षण प्रशासन की प्राथमिकता है तथा इससे भविष्य में किसी प्रकार के विवाद एवं अतिक्रमण की संभावनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सार्वजनिक भूमि का सीमांकन कर उस पर किए गए अवैध अतिक्रमणों को नियमानुसार हटाने की कार्रवाई की जाए।

नदी क्षेत्र में किए गए अतिक्रमणों को चिन्हित कर उन्हें हटाने की प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए,जिससे प्राकृतिक जल प्रवाह एवं पर्यावरणीय संतुलन सुरक्षित रह सके। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने विद्युत विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त विद्युत संबंधी शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बालेसर उपखंड अधिकारी भवानी सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026