Doordrishti News Logo

साइड में चल रहे युवक को पीछे से ट्रक चालक ने मारी टक्कर,मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),साइड में चल रहे युवक को पीछे से ट्रक चालक ने मारी टक्कर,मौत। शहर के रातानाडा पुलिस थाना क्षेत्र में एक होटल के सामने ट्रक चालक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बुरी तरह घायल युवक की मथुरादास माथुर अस्पताल में बाद में मौत हो गई। मृतक के भाई की तरफ से रातानाडा थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

रातानाडा पुलिस ने बताया कि जेडएसबी बीजेएस कॉलोनी निवासी गोविंद सिंह पुत्र छतर सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई तिरूपति नगर नांदड़ी निवासी पृथ्वीसिंह अपनी स्कूटी लेकर 6 जुलाई की रात साढ़ेे 11 बजे भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से घर की तरफ जा रहा था। वह ताज हरि होटल के सामने पहुंचा था। वह सडक़ के साइड में चल रहा था,तब पीछे से आए एक ट्रक के चालक ने उसे चपेट में ले लिया।

जिला कलेक्टर ने किया ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण

हादसे में उसका भाई घायल हो गया। तब एक ऑटो चालक ने उसे एमडीएम अस्पताल पहुंचाया। मगर बाद में उसके भाई की मौत हो गई। रातानाडा पुलिस ने बताया कि शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया गया है। ट्रक के नंबर के आधार पर अब चालक का पता लगाया जा रहा है।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026