श्रद्धापूर्वक मनाई आधुनिक मारवाड़ के निर्माता की जयंती

महाराजा उम्मेद सिंह को अर्पित की पुष्पांजलि -विकास कार्यों का किया स्मरण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),श्रद्धापूर्वक मनाई आधुनिक मारवाड़ के निर्माता की जयंती। आधुनिक मारवाड़ के निर्माता व हवाई सेवाओं के जनक महाराजा उम्मेद सिंह की 123वीं जयंती बुधवार को सुबह रेलवे स्टेशन के सामने स्टेच्यू सर्किल पर गरिमामय समारोह में आयोजित की गई।

हिज हाईनेस महाराजा उम्मेद सिंह रिलिजियस ट्रस्ट के सचिव कल्याण सिंह राठौड़ ने बताया कि इस अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में पूर्व सांसद गजसिंह ने महाराजा उम्मेद सिंह की प्रतिमा की पूजा कर पुष्पांजलि अर्पित की।

समारोह के मुख्य अतिथि जीओसी हैडक्वार्टर 12 कॉप्र्स लेफ्टिनेंट जनरल एवीएस राठी थे। इसके साथ ही समारोह में एयर ऑफिसर कमांडिंग जोधपुर जे श्रीराम,डीआरएम अनुराग त्रिपाठी भी उपस्थित थे। इसके साथ ही विभिन्न धर्मावलम्बियों ने भी अपने धर्म के अनुसार प्रार्थनाएं की।

एमडीएमएच को 4 व्हीलचेयर भेंट

आरके वीर विक्रम सिंह, भंवर आदित्य सिंह व सैनाचार्य अचलानंद गिरी ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। समारोह स्थल पर प्रभु श्रीश्याम मंदिर के सोहन लाल जैसलमेरिया,पंडित विजयदत्त पुरोहित,काजी मोहम्मद तैय्यब अंसारी शहर खतीब,मौलाना मसी हुजज्मा,श्रीगुरु सिंह सभा गुरुद्वारा के सरदार हरजीत सिंह भुटानी,एसएम चर्च सरदारपुरा के अमित कुमार श्रेष्ठ द्वारा महाराजा उम्मेद सिंह के कार्यों के बारे में अपने अपने धर्म के अनुसार विशेष प्रार्थना कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पंडित ललित कुमार त्रिवेदी,जितेन्द्र राज जोशी, अश्विनी कुमार दवे,अश्विनी कुमार त्रिवेदी,भगवान सिंह राजपुरोहित व इन्द्रराज व्यास ने पूजा अर्चना करवाई। कार्यक्रम में मेहरानगढ़ बैंड द्वारा सुमधुर धुनों की प्रस्तुति दी गई व राज नगारची शहनाई वादक उमर रमजान ने शहनाई वादन किया। कार्यक्रम का संचालन नेमीचन्द ने किया।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026