Doordrishti News Logo

ग्रीष्मावकाश कटौती के विरोध में शिक्षकों ने किया कार्य बहिष्कार

आदेशों की प्रतियां जलाकर जताया विरोध

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ग्रीष्मावकाश कटौती के विरोध में शिक्षकों ने किया कार्य बहिष्कार। राजस्थान में ग्रीष्मावकाश से दो दिन घटाने के आदेशों के विरोध में शिक्षक संगठनों का प्रदेशव्यापी दो दिवसीय आंदोलन आज भी जारी रहा। शिक्षकों ने आज भी विद्यालयों में उपस्थित रहकर कार्य बहिष्कार किया। सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर ग्रीष्मावकाश कटौती संबंधी आदेशों की प्रतियां जलाकर सरकार के निर्णय का विरोध जताया।

राजस्थान शिक्षक संघ के संयुक्त कार्यक्रम के तहत जारी पत्र में कहा गया है कि शिक्षकों के अधिकारों में लगातार कटौती से असंतोष बढ़ रहा है। संगठनों का कहना है कि विरोध केवल अवकाश कटौती तक सीमित नहीं, बल्कि शिक्षक सम्मान, शिक्षा के अधिकार और सरकारी विद्यालयों की गुणवत्ता की रक्षा से भी जुड़ा है। उनके अनुसार नीतियों के कारण शिक्षकों में असुरक्षा का माहौल बन रहा है और मनोबल प्रभावित हो रहा है।

सुप्रीम कोर्ट का आसाराम को जमानत देने से इनकार

आंदोलन के तहत शिक्षकों ने दो दिन सोमवार और मंगलवार को विद्यालयों में उपस्थित रहकर कार्य बहिष्कार किया। आज सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर संबंधित आदेशों की प्रतियां जलाकर विरोध भी जताया। राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हापूराम चौधरी ने कहा कि सार्वजनिक शिक्षा के हित में लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026