समाजसेवी सारस्वत की स्मृति में लगाया रक्तदान शिविर

  • 55 युवक-युवतियों ने किया रक्तदान
  • थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए आयोजित शिविर में पोते ने पिता संग किया रक्तदान
  • डॉ.महेंद्र सिंह बोले रक्तदान किसी के जीवन की बड़ी उम्मीद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),समाजसेवी सारस्वत की स्मृति में लगाया रक्तदान शिविर। समाजसेवी स्वर्गीय मांगी लाल सारस्वत की प्रथम पुण्य स्मृति में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तशाला परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर संयोजक अश्वनी व्यास और कुलदीप सारस्वत ने बताया कि रोटरी ब्लड बैंक की रक्तकोष टीम ने रक्त संग्रहण किया। शिविर में 55 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया,जिनमें 48 युवक और 7 युवतियां शामिल थीं।

पांच दिन में आठ यात्रियों से वसूले 16 हजार रुपए

निर्जला एकादशी पर उमड़े रक्तदाता
पूर्व राज्यमंत्री डॉ.महेंद्र सिंह राठौड़ ने शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि रक्तदान एक छोटी सी पहल किसी के जीवन की बड़ी उम्मीद है। इस शिविर में दादा की स्मृति में पोते ने पिता के साथ रक्तदान किया,जो प्रेरणा का केंद्र रहा।

ये थे उपस्थित 
शिविर का शुभारंभ विधायक शहर अतुल भंसाली,वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद पुरोहित,पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, एडीसीपी रविन्द्र बोथरा,वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.नगेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत,एमडीएम अधीक्षक डॉ.विकास राजपुरोहित,यूथ आइकॉन समाजसेवी आदर्श शर्मा, उम्मेद हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ.मोहन मकवाना,समाज सेवी सुनील तलवार,समाजसेवी अजय मेहता,डॉ.अरविंद मालवीय और सारस्वत समाज अध्यक्ष आरके ओझा ने किया।

हौसला बढ़ाने पहुंचे शहर के गणमान्य
रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने शिक्षाविद तरुण गहलोत, भाजपा नेता घनश्याम वैष्णव, आनंद सिंह सोलंकी,पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश जोशी,पूर्व जिलाध्यक्ष सलीम खान,भाजपा नेता जगत नारायण जोशी, डॉ.आरएन शर्मा,सरदारपुरा व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सोनी,त्रिपोलिया व्यापार संघ अध्यक्ष दीपक सोनी,नई सड़क व्यापार संघ नवीन सोनी,पुलिस निरीक्षक हरीश सोलंकी,पुलिस निरीक्षक सुरेश पोटलिया,राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोशिएसन जोधपुर के पूर्व अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया,पार्षद घनश्याम भाटी,मोहित ओझा, नरेंद्र फितानी, राकेश कल्ला, धीरेन्द्र कच्छवाहा,अनिल प्रजापत,अशोक भाटी, अरुण सिंह चौहान,जनक सोनी,सुरेश डोसी,बाबा रामदेव सेवा समिति अध्यक्ष करणसिंह राठौड़, वंदे भारत सेवा संस्थान अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौड़,मानाराम सारस्वत, डॉ. दिनेश दत्त,कैलाश सारस्वत, नौसाद अंसारी,पारसमल पुरोहित,सुधीर सारस्वत,ओम, कुलदीप,संवितेश्वर पुरोहित, राजेंद्र कुमार,महेंद्र बोहरा, शुभम,हिमांशु सहित बड़ी संख्या में चिकित्सा विभाग,पुलिस विभाग,शिक्षाविद और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। शिविर में सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और दुप्पटा पहना कर सम्मानित किया गया।