RPSC एनेस्थीसिया ब्रांच में 4 डॉक्टरों का चयन
डॉ.निर्मला चौधरी और डॉ.रामनिवास छाबा समेत जोधपुर के चिकित्सकों ने मारी बाजी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),RPSC एनेस्थीसिया ब्रांच में 4 डॉक्टरों का चयन। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित भर्ती प्रक्रिया में एनेस्थीसिया ब्रांच की वरीयता सूची में जोधपुर के चार चिकित्सकों का अंतिम रूप से चयन हुआ है। चयनित डॉक्टरों में डॉ. निर्मला चौधरी,डॉ. रामनिवास छाबा,डॉ.रेखा जड़िया और डॉ.गरिमा चौधरी शामिल हैं।
इसे भी पढ़िएगा – प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार: असाधारण प्रतिभा वाले बच्चों के लिए नामांकन शुरू
डॉ.निर्मला चौधरी वर्तमान में एम्स जोधपुर में
सीनियर रेजिडेंट के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने एमबीबीएस,एमडी (एनेस्थीसिया एंड क्रिटिकल केयर) तथा कार्डियक एनेस्थीसिया में फेलोशिप की उपाधि प्राप्त की है।
डॉ.रामनिवास छाबा वर्तमान में ओसियां में कनिष्ठ विशेषज्ञ के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डॉ.रेखा जड़िया तथा डॉ.गरिमा चौधरी ने एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर से पढ़ाई पूरी की है। दोनों चिकित्सकों ने भी RPSC की इस भर्ती में सफलता हासिल की है।
चयनित सभी डॉक्टरों ने एनेस्थीसिया के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता और समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की है। इनके चयन से राजस्थान की चिकित्सा सेवाओं को और मजबूती मिलेगी।
