धारदार हथियारों से हमला दो घायल,फायरिंग की आशंका

  • 12वीं रोड- बोंबे मोटर्स चौराहा के बीच गैंगवार
  • पुलिस जुटी जांच में
  • घायलों में एक हिस्ट्रीशीटर शामिल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),धारदार हथियारों से हमला दो घायल, फायरिंग की आशंका। शहर के 12वीं रोड- बोंबे मोटर्स सर्किल के बीच में एक बार फिर शुक्रवार को गैंगवार हो गई। इसमें दो युवकों पर हथियारों से लैस कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया, जिसमें दो युवक घायल हो गए।

 

दोनों को एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गंभीर बनी है। गैंगवार एक जाति के लोगों के बीच होना बताया जाता है। इसमें एक हिस्ट्रशीटर शामिल है। मौका स्थल पर फायरिंग की आशंका के चलते पुलिस जांच में जुटी है,मगर फिलहाल पुष्टि नहीं कर पाई। हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे है।

सरदारपुरा थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि 12वीं रोड- बोंबे मोटर्स चौराहा के बीच एक कार डेकोर की दुकान के बाहर शुक्रवार की रात को दो गुटों के युवकों के बीच यह हमला हुआ। इसमें सनी और विक्की फाइटर नाम के दो युवकों पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावर हथियारों से लैस होकर आना प्रतीत हुआ है, जिस बारे में पड़ताल चल रही है। गाडिय़ों को भी नुकसान पहुंचाया गया है।

ट्रैक्टर ट्राली और दुपहिया वाहन चोरी

हमले की आरंभिक तौर पर वजह पुरानी रंजिश होना सामने आया है। हमलावर और घायल वाल्मिकी समाज के है। घायलों का एमडी एम अस्पताल में उपचार जारी है।

इधर हमले की घटना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फायरिंग की आशंका में मौके से आलामात जुटाने के प्रयास किए है। मगर फायरिंग की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुल्हाड़ी और तलवारों से लैस होकर यह हमला किया गया। पुलिस देर रात तक हमलावरों की पहचान के साथ तलाश में जुटी रही। घायलों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जाएगी। फिलहाल बयान नहीं हो पाए हैं।