Doordrishti News Logo

ट्रैक्टर ट्राली और दुपहिया वाहन चोरी

चोरों के निशाने पर अब इलेक्ट्रिक वाहन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रैक्टर ट्राली और दुपहिया वाहन चोरी। कमिश्ररेट में सक्रिय वाहन चोरों ने अलग अलग स्थानों से दुपहिया वाहनों के साथ एक ट्रैक्टर ट्राली को चुराया। संबंधित थानों में वाहन चोरी के प्रकरण दर्ज कराए गए है। चोर अब इलेक्ट्रिक वाहनों को भी अपना निशाना बना रहे है।

हादसों में तीन की मौत, एक युवक ने लगाया फंदा

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि मंगलदीप नगर बोरानाडा निवासी महेन्द्र पुत्र घेवरराम गहलोत ने रिपोर्ट दी कि उसकी एक टे्रक्टर ट्राली सूर्यनारायण मंदिर डाली बाई चौराहा के पास में खड़ी की गई थी। 17 की रात को खड़ी इस टे्रक्टर ट्राली को अज्ञात शख्स चुरा ले गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दुपहिया वाहन चोरी 
मंडोर पुलिस ने बताया कि आयुष राठी पुत्र जयप्रकाश राठी की इलेक्ट्रानिक स्कूटी घर के बाहर लालसागर में खड़ी थी। 17 जून को अज्ञात शख्स उसे चुरा ले गया। इधर सरदारपुरा थाने में दी रिपोर्ट में साऊओं की ढाणी रामड़ावास कलां निवासी राजेश विश्नोई पुत्र अमराराम विश्नोई ने पुलिस को बताया कि 14 जून को वह ए रोड सरदारपुरा क्षेत्र में आया था। जहां से उसकी गाड़ी चोरी हो गई।

मिल्क मैन कॉलोनी पाल रोड निवासी संतोष मिश्रा पुत्र योगेन्द्र मिश्रा ने शास्त्रीनगर पुलिस को बताया कि अज्ञात चोर घर के बाहर से उसकी बाइक चुरा ले गया। जबकि चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस के अनुसार भीलों का बास पीपरली लूणी हाल पेवा नगर भादू मार्केट क्षेत्र में रहने वाले रूगाराम पुत्र पप्पाराम भील की बाइक बुधवार को शोभावतों की ढाणी क्षेत्र से चोरी हो गई।

महामंदिर थाने में दी रिपोर्ट में करवड़ के मेलावास हाल मोहन नगर बीजेएस निवासी चन्दन सिंह पुत्र दलपत सिंह ने पुलिस को बताया कि भदवासिया फू्रट मंडी क्षेत्र से उसकी बाइक कोई चुरा ले गया।