Doordrishti News Logo

हादसों में तीन की मौत, एक युवक ने लगाया फंदा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हादसों में तीन की मौत,एक युवक ने लगाया फंदा।शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में तीन महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें एक मानसिक रूप से बीमार युवक ने फँदा लगाकर जान दी। संबंधित थाना पुलिस ने कार्रवाई के उपरांत शव परिजन के सुुपुर्द किए।

बनाड़ पुलिस ने बताया कि मूलत: रणसी बोरूंदा हाल रामदेव नगर नांदड़ी में रहने वाली 48 साल की इंद्रा देवी पत्नी मदनराम जाट ने अपने घर में 17 जून को भूल से सल्फाश का सेवन कर लिया। तबीयत बिगडऩे पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। उसकी पुत्रवधु रेखा ने इस बारे में मर्ग की रिपोर्ट दी।

वेल्डिंग व हैण्डीक्राफ्ट कार्य में लगे तीन बालश्रमिक मुक्त,केस दर्ज

दूसरी तरफ करवड़ पुलिस के अनुसार गंगाणी करवड़ निवासी सुनील पुत्र ओमा राम ने रिपोर्ट दी कि गत 5 अपै्रल को उसकी माताजी को अज्ञात वाहन चालक ने चपेट में लिया था। जिस पर वह घायल हो गई। काफी दिनों तक उपचाराधीन रही,अब उनकी मौत हो गई। करवड़ पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

इधर रातानाडा पुलिस ने बताया कि मूलत: बलिया उत्तरप्रदेश हाल रातानाडा शिव मंदिर के पास रहने वाले 24 वर्षीय रोहित गुप्ता पुत्र कन्हैया गुप्ता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसने अपने घर के कमरें में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके भाई राहुल गुप्ता की तरफ से रातानाडा थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द किया।