लोकतंत्र की दुहाई देने वाले बता रहे अपनी पार्टी की मानसिकता: शेखावत
- पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बयान पर शेखावत का तंज
- भाजपा पर बैन लगाने को लेकर जमकर साधा निशाना
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लोकतंत्र की दुहाई देने वाले बता रहे अपनी पार्टी की मानसिकता: शेखावत। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से दिए गए बयान कि अगर आज इंदिरा गांधी होती तो भाजपा की वर्तमान नीतियों के चलते इस पार्टी पर बैन लगा देती,पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जो लोग लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं,वे अपनी पार्टी की मानसिकता बता रहे हैं।
आपातकाल में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने यह प्रयास किया था,लेकिन उस समय भाजपा नहीं थी। उनकी पार्टी ने 1992 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर बैन लगाया था। वे अपनी पार्टी की मानसिकता बता रहे हैं, लेकिन भाजपा पर बैन लगाना अब सपने की बात रह गई है। यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। यह बात वे लोग कर रहे हैं,जो अप्रासंगिक हो चुके हैं। यह बात उन्होंने सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कही।
मादक पदार्थ के साथ महिला गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि प्रदेश और जोधपुर में पेयजल के हालात की दुर्दशा के लिए कोई जिम्मेदार है तो वो अशोक गहलोत हैं। उन्होंने गहलोत को पापी बताया। उन्होंने कहा कि गहलोत कहते हैं कि उनकी सरकार गिराने का षड्यंत्र रचा गया, लेकिन वह एक भी प्रमाण इस बात का नहीं दे सके। उनके ओएसडी रहे लोकेश शर्मा ने आरोप लगाया था कि सरकार गिराने का षड्यंत्र गहलोत ने खुद किया था। वो अपने विधायकों के कॉल रिकॉर्ड करते थे। गहलोत ने इल्जाम दूसरों पर लगाया।
उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत के कार्यकाल में,वे केंद्र में जल शक्ति मंत्री थे। राजस्थान को 27 हजार करोड़ रुपए की परियोजना दी थी। जोधपुर के लिए 6000 करोड़ के काम स्वीकृत हुए थे,लेकिन यहां भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया। यह किसकी जिम्मेदारी थी? अपनी सरकार बचाने के लिए विधायकों को खुली छूट दे दी थी। जल जीवन मिशन को इसकी भेंट चढ़ा दिया। इसके कारण आज सब परेशान हैं। इसके जिम्मेदार अशोक गहलोत हैं।
2047 तक होगा अभूतपूर्व यातायात नेटवर्क
शेखावत ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में जोधपुर से 42 नई रेल गाडिय़ां शुरू हुई हैं। हवाई सेवाओं में कई गुना विस्तार हुआ है और शहर को विभिन्न दिशाओं से एक्सप्रेस-वे नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2047 तक जोधपुर में मेट्रो रेल, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, आधुनिक सडक़ नेटवर्क और बड़े औद्योगिक केंद्र विकसित होंगे।
नए हवाई अड्डे को लेकर उन्होंने कहा कि भवन निर्माण पूरा होना पर्याप्त नहीं है। सभी सुरक्षा और तकनीकी मंजूरियां मिलने के बाद ही इसका संचालन शुरू किया जाएगा। वर्तमान टर्मिनल को भविष्य में न्यूनतम बदलाव के साथ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया जा सकेगा।
एलिवेटेड रोड परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना को रोकने और लटकाने के कई प्रयास हुए,लेकिन सभी बाधाओं को दूर कर परियोजना को आगे बढ़ाया गया। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2029 तक राजस्थान में करीब 200 नई रेलगाडिय़ां शुरू होंगी,जिससे प्रदेश की रेल संपर्क व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी।
12 वर्षों में बदला भारत का वैश्विक स्वरूप
उन्होंने कहा कि जो भारत कभी अविश्वास के माहौल से घिरा हुआ था,वह आज आत्मविश्वास और दृढ़ विश्वास से परिपूर्ण राष्ट्र के रूप में उभरा है। पिछले 12 वर्षों में देश के 140 करोड़ नागरिकों ने यह साबित कर दिया है कि जब राष्ट्र सामूहिक शक्ति और संकल्प के साथ आगे बढ़ता है,तो कोई भी चुनौती उसके मार्ग में बाधा नहीं बन सकती। भारत न तो चुनौतियों के सामने टूटता है और न ही हार मानता है,अपितु हर संकट से और अधिक मजबूत होकर उभरता है।
पिछले 12 वर्षों में गांवों को जोडऩे के लिए 4 लाख किलोमीटर सडक़ों का निर्माण किया गया, डेढ़ लाख किलोमीटर से ज्यादा नेशल हाइवे बने हैं। पहले दिल्ली से देहरादून पहुंचने में 6-7 घंटे लगते थे,लेकिन आज महज सवा दो घंटे में यह सफर तय हो जाता है। इसी तरह देश में कई और एक्सप्रेसवे बने हैं,जिन्होंने यातायात को सुगम बनाया है।
