परिलाभ भुगतान में 6 माह की देरी से भड़का जलदाय कर्मचारी संघ
CM को भेजा ज्ञापन -अघोषित रोक हटाने की माँग
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),परिलाभ भुगतान में 6 माह की देरी से भड़का जलदाय कर्मचारी संघ। राजकीय कर्मचारियों को देय परिलाभों में महीनों की देरी पर जलदाय कर्मचारी संघ ने नाराजगी जताई है। मुख्यमंत्री और अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर अघोषित रोक हटाने और लंबित भुगतान तुरंत करने की मांग उठाई है।
ज्ञापन में कहा पिछले 5-6 माह से कोष कार्यालयों में सैकड़ों विपत्र ECS के अभाव में अटके हैं। नवंबर 2025 से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति परिलाभ तक बकाया हैं।
फॉरएवर राष्ट्रीय सम्मान समारोह 5 जुलाई को
कार्यरत कर्मचारियों के जीपीएफ,एसआई ऋण, समर्पित अवकाश नकदीकरण,यात्रा भत्ता, लिवरेज और एरियर भी लंबित हैं। संघ बोला कि समर्पित अवकाश का नकद भुगतान बच्चों की शिक्षा और पारिवारिक जरूरतों के लिए जरूरी है, पर रुका होने से आर्थिक तंगी झेल रहे हैं।
आरोप
राजकीय कोष से भुगतान पर अघोषित रोक से जन योजनाएं और विकास कार्य भी प्रभावित हो रहा है,कई काम रुके पड़े हैं।
संघ की मांग:- सरकार-जनता के बीच सेतु-कर्मचारियों के बकाया को प्राथमिकता से जारी करें। अधिकारियों को निर्देश देकर तुरंत समाधान हो।
चेतावनी
जल्द समाधान नहीं हुआ तो असंतोष बढ़ेगा।
