Doordrishti News Logo

कथित पंडित ने परेशानी दूर करने के नाम पर छात्र को ठगा

  • 44 हजार रुपए ऐंठे
  • छात्र ने इंस्टाग्राम पर रील देखकर पंडित से किया था कॉन्टैक्ट

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कथित पंडित ने परेशानी दूर करने के नाम पर छात्र को ठगा। एक कथित पंडित ने छात्र से उसके परिवार की परेशानियां दूर करने का झांसा देकर 44 हजार रुपए ऐंठ लिए। छात्र ने इंस्टाग्राम पर रील देखकर पंडित से कॉन्टैक्ट किया था। मामला महामंदिर थाना क्षेत्र का है।

सेतरावा गांव निवासी जयप्रकाश ने रिपोर्ट में बताया कि वह जोधपुर में रहकर पढ़ाई करने के साथ-साथ नौकरी भी करता है। उसके परिवार में कुछ समस्याएं चल रही थीं, जिनके समाधान के लिए उसने इंस्टाग्राम पर रील देखकर उक्त कथित पंडित से संपर्क किया था। तब उसे शहर के पावटा सी रोड स्थित ऑफिस बुलाया गया।

यहां कथित पंडित ने पारिवारिक समस्या बताते हुए हवन के नाम पर 16 हजार रुपए देने की बात कही। पंडित ने दावा किया कि इससे सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। छात्र ने मार्च 2026 में फोनपे से रुपए ट्रांसफर कर दिए। रुपए लेने के बाद आरोपी ने कहा कि एक सप्ताह में इस पूजा से सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। मार्च के अंतिम सप्ताह में आरोपी ने उसे दोबारा कॉल किया और कहा कि परिवार पर किसी ने तांत्रिक क्रिया की हुई है। इसके लिए उज्जैन में अलग से पूजा करनी पड़ेगी,जिसका खर्च 28 हजार रुपए आएगा।

होलसेल दुकान से बड़ी मात्रा में सिगरेट के पैकेट चोरी

पीडि़त का आरोप है कि आरोपी ने डराते हुए कहा कि यदि पूजा जल्दी नहीं करवाई तो परिवार वालों की जान को खतरा हो सकता है। इस डर के मारे छात्र ने दोबारा 28 हजार रुपए फोनपे पर ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने दावा किया कि वह 2 दिन में सभी समस्याओं को खत्म कर देगा।

सोने की ज्वेलरी मांगी
अप्रैल महीने में आरोपी ने उसे दोबारा ऑफिस बुलाया और कहा कि मध्य प्रदेश में एक और पूजा करवानी होगी,जिसका खर्च 80 हजार रुपए आएगा। यदि रुपये नहीं हैं, तो 5 ग्राम सोने का पेंडेंट बनाकर दे दो,ताकि पूजा कर उसका विसर्जन कर दिया जाए। इस बार उसे ठगी का शक हुआ।

जब उसने पूजा से कोई फायदा न होने की बात कहकर अपने रुपए वापस मांगे,तो आरोपी ने लौटाने से साफ मना कर दिया।
पीडि़त का आरोप है कि घर की समस्याओं को दूर करने और पूजा कराने के नाम पर उससे रुपए ऐंठकर धोखाधड़ी की गई है।