Doordrishti News Logo

होलसेल दुकान से बड़ी मात्रा में सिगरेट के पैकेट चोरी

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई शातिर चोरों की करतूत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),होलसेल दुकान से बड़ी मात्रा में सिगरेट के पैकेट चोरी।शहर के भीतरी क्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब व्यस्त बाजार भी सुरक्षित नहीं रह गए। ताजा मामला सदर बाजार के घासमंडी इलाके का है,जहां शनिवार रात एक होलसेल दुकान को निशाना बनाकर बदमाश बड़ी मात्रा में सिगरेट के पैकेट चोरी कर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार यह वारदात रात करीब एक से दो बजे के बीच हुई। चोर बड़ी ही चालाकी और प्लानिंग के साथ दुकान में घुसे और मिनटों में माल समेटकर निकल गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें दो से तीन संदिग्ध चोरी को अंजाम देते साफ नजर आ रहे हैं।

फुटेज में उनकी हरकतें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे पहले से इलाके की रेकी कर चुके थे। घटना के बाद व्यापारियों में भय का माहौल है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं,जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।