सम्राट अशोक-मंडोर उद्यान में सुबह 6 बजे से सत्र

21 जून: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जोधपुर में ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सम्राट अशोक-मंडोर उद्यान में सुबह 6 बजे से सत्र। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जोधपुर में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम होगा। थीम: “योग फॉर हेल्दी एजिंग” यानी स्वस्थ आयु के लिए योग।

मुख्य आयोजन सम्राट अशोक उद्यान में। मंडोर उद्यान सहित अन्य स्थलों पर भी सुबह 6 से 8 बजे तक सामूहिक योग सत्र चलेंगे।

पहले चरण का काम तय समय से एक दिन पहले पूरा

जिला कलक्टर आलोक रंजन बोले योग एक दिन का नहीं,स्वस्थ जीवनशैली का आधार है। योग विशेषज्ञों के निर्देशन में आसन,प्राणायाम,ध्यान कराया जाएगा।

अपील
आमजन,छात्र, युवा, महिलाएं,वरिष्ठ नागरिक और संस्थाएं ज्यादा से ज्यादा जुड़ें। समय से पहले पहुंचें।

50 दिवसीय काउंटडाउन जारी
2 मई से रोज सुबह 7-8 बजे पूर्वाभ्यास चल रहा है। रविवार 14 जून को सम्राट अशोक उद्यान और मंडोर उद्यान में सुबह 6:15 से 7:35 तक आयुष मंत्रालय के यूट्यूब प्रसारण से सामूहिक अभ्यास हुआ।

उद्देश्य
योग को घर-घर पहुंचाना और तनावमुक्त जीवन का संदेश देना। पीएम के मिशन योग-365 के तहत नियमित अभ्यास को बढ़ावा दिया जा रहा है।