रेडियो को डिजिटल फर्स्ट हाइपर लोकल बनना होगा – वैष्णव
वैष्णव ने किया रामगढ़ में 20 किलोवाट एफएम ट्रांसमीटर का उद्घाटन
जयपुर/जैसलमेर (दूरदृष्टीन्यूज), केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को आकाशवाणी जयपुर परिसर से जैसलमेर के रामगढ़ में 20 किलोवाट के एफएम ट्रांसमीटर का वर्चुअल उद्घाटन किया। इसके साथ राजस्थान में एफएम ट्रांसमीटरों की संख्या 39 हो गई।
रामगढ़ ट्रांसमीटर से 80 किमी के दायरे में रेडियो कवरेज मिलेगा। जैसलमेर जिले का करीब 20 हजार वर्ग किमी क्षेत्र कवर होगा। सीमावर्ती इलाकों में सूचनात्मक,शैक्षिक और मनोरंजक कार्यक्रमों की पहुंच बढ़ेगी।
डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में मेडिको अभिभावक बैठक
वैष्णव ने कहा कि तकनीकी प्रगति के दौर में रेडियो को प्रासंगिक बने रहने के लिए “डिजिटल फर्स्ट”और “हाइपर- लोकल” दृष्टिकोण अपनाना होगा। प्रसार भारती को रोडमैप बनाने के निर्देश। स्थानीय कलाकारों-शिल्पकारों को प्रसारण से जोड़ने पर जोर दिया। जयपुर में बन रहे एआई डेटा सेंटर को भविष्य की नींव बताया।
प्रसार भारती अध्यक्ष प्रसून जोशी ने कहा कि आकाशवाणी और दूरदर्शन समाज की जड़ों से जुड़े हैं। जमीनी हकीकत दिखाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
यह ट्रांसमीटर “कश्मीर से कच्छ” तक सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रसारण अवसंरचना मजबूत करने की परिकल्पना का हिस्सा है। वैष्णव ने प्रसार भारती के युवा अधिकारियों से भी संवाद किया।
कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर,सांसद मंजू शर्मा, महानिदेशक राजीव कुमार जैन मौजूद थे। जैसलमेर सांसद उमेदराम बेनीवाल वर्चुअल जुड़े।
